Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Elexio EV Specs Leaked Dual Motors and 700km Range

ये है हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 700Km तक दौड़ेगी; फीचर्स की भी लगा दी भरमार

कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट में से एक हुंडई एलेक्सियो इलेक्ट्रिक SUV है, जिसने मई 2025 में अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी। अब चीन में होमोलॉगेशन और सेल्स लाइसेंस एप्लिकेशन के साथ, कुछ प्रमुख स्पेक्स चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
ये है हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 700Km तक दौड़ेगी; फीचर्स की भी लगा दी भरमार

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में चीन सबसे बड़ा बाजार है। इतना ही नहीं, यहां पर कई कंपनियां इस सेगमेंट में कई इनोवेशन कर रही हैं। जिसके चलते इलेक्ट्रिक व्हीकल की कॉस्ट कम हो रही है। साथ ही, इनसे ज्यादा रेंज भी मिल रही है। ऐसे में अब हुंडई भी इस एक बार फिर चीनी बाजार में BEVs, PHEVs और EREVs समेत कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग बीजिंग हुंडई द्वारा किया जाएगा, जो हुंडई और चीनी सरकार के ओनरशिप वाली ऑटोमोबाइल निर्माता BAIC के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट में से एक हुंडई एलेक्सियो इलेक्ट्रिक SUV है, जिसने मई 2025 में अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी। अब चीन में होमोलॉगेशन और सेल्स लाइसेंस एप्लिकेशन के साथ, कुछ प्रमुख स्पेक्स चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। मार्च 2025 में एक रहस्यमय हुंडई EV की डिटेल सामने आई थी, जिसके बारे में अनुमान लगाया गया था कि यह किआ EV5 पर बेस्ड चाइना एग्जीक्यूटिव आयोनिक 4 है। हालांकि, इसे हुंडई एलेक्सियो के रूप में पेश किया गया था, जो 800-वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ हुंडई के एडवांस्ड ई-जीएमपी (इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बेस्ड होगा। एलेक्सियो दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 40 - 50 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:भारतीय बाजार में चल सकता है इन 2 SUV का जादू, इंटीरियर का हुआ खुलासा

इनमें से एक फ्रंट-व्हील ड्राइव वैरिएंट होगा, जो फ्रंट एक्सल पर स्थापित सिंगल EM16 मोटर से लैस होगा। इसका अधिकतम पावर आउटपुट 160 kW (218 PS) है। दूसरे वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप होगा। फ्रंट में 160-kW मोटर के अलावा, इसमें रियर एक्सल पर 73 kW (99 PS) मोटर लगी होगी। कम्बाइंड पावर आउटपुट 233 kW (317 PS) होगा। दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 185 किमी/घंटा है। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी की डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन यह संभव है कि हुंडई एलेक्सियो 101.7 kWh बैटरी पैक का उपयोग कर सकती है। इस स्थिति में यह हुंडई इलेक्ट्रिक कार के लिए दूसरा सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा। अभी तक कंपनी ने आयोनिक 9 में सभी मॉडलों में सबसे बड़ा 110.3kWh का बैटरी पैक है।

MIIT वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि हुंडई एलेक्सियो लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग करेगी। इसे BYD की सहायक कंपनी FinDream से प्राप्त किया जाएगा। हुंडई ने पहले कहा था कि एलेक्सियो इलेक्ट्रिक SUV की रेंज 700Km (CLTC स्टैंडर्ड) होगी। WLTP मानकों के अनुसार यह लगभग 570Km होगी। हुंडई एलेक्सियो की वास्तविक रेंज लगभग 500 से 550Km होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा का दावा फुल चार्ज पर 682Km दौड़ेगी BE 6, लेकिन रेंज टेस्ट में खुली पोल!

डायमेंशन के अनुसार, हुंडई एलेक्सियो 4615mm लंबी, 1875mm चौड़ी, 1673mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2750mm है। फ्रंट व्हील ड्राइव वैरिएंट और ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट का कर्ब वेट क्रमशः 2039 किलोग्राम और 2184 किलोग्राम है। इसमें स्पोर्टीनेस, क्लासिक SUV डिजाइन और फैमिली-ओरिएंटेड वाइब्स का डायनामिक मिक्स देखने को मिलता है। स्टैंडआउट फीचर्स में फोर-पॉइंट पिक्सल लाइटिंग एलिमेंट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, बम्पर, स्क्वैरिश व्हील आर्च, स्पोर्टी एयरो एलॉय व्हील, ब्लैक-आउट पिलर और फ्लश डोर हैंडल शामिल हैं।

हुंडई एलेक्सियो EV में पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रैक, मल्टीपल कैमरा और फ्रंट और रियर रडार जैसी खूबियां हैं। अंदर, SUV में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिप द्वारा संचालित एक एडवांस्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। अन्य हाइलाइट्स में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वॉयस कमांड और स्मार्ट असिस्टेंट शामिल हैं। हुंडई एलेक्सियो को चीन में लगभग 140,000 युआन (16.88 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बाद में कंपनी इसका एक्सपोर्ट शुरू करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें