Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio N confirmed to get ADAS suite soon, reveals latest teaser, Check details

ये भौकाली महिंद्रा SUV अब खुद संभालेगी स्टियरिंग! जल्द मिलेगा ADAS सेफ्टी फीचर, नए टीजर से हुआ खुलासा

महिंद्रा की भौकाली SUV स्कॉर्पियो-N अब खुद स्टियरिंग संभालेगी। जी हां, क्योंकि कंपनी इसे बहुत जल्द XUV700 की तरह ADAS सेफ्टी फीचर से लैस करने जा रही है। इसका खुलासा नए टीजर से हुआ है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 June 2025 06:43 PM
share Share
Follow Us on
ये भौकाली महिंद्रा SUV अब खुद संभालेगी स्टियरिंग! जल्द मिलेगा ADAS सेफ्टी फीचर, नए टीजर से हुआ खुलासा

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio-N) के लिए एक नया टीजर जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी अब इस दमदार SUV में ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स शामिल करने जा रही है। यह वही तकनीक है, जो पहले महिंद्रा की XUV700 और हाल ही में लॉन्च हुई XUV 3XO में देखी जा चुकी है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि इस एसयूवी में अब क्या नया होगा।

ये भी पढ़ें:टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई महिंद्रा XUV 700, अलॉय व्हील से उठ गया पर्दा

क्या होगा नया?

टीजर में "Power always stays on course" टैगलाइन के जरिए यह इशारा किया गया है कि नई स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio N) में लेन कीपिंग असिस्टेंस (Lane Keeping Assistance) फीचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SUV में अब पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है, जो अभी तक केवल सिंगल-पेन सनरूफ के साथ आती थी।

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में दो पावरफुल इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें एक 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp की पावर और 380nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो 172bhp की पावर और 400nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पावर और रफ-रोडिंग के दीवानों के लिए यह SUV बेहतरीन ऑप्शन है।

फीचर्स की भरमार

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में पहले से ही शानदार फीचर्स मौजूद हैं। इसमें डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-इंच टचस्क्रीन (Apple CarPlay और Android Auto के साथ), 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 7-इंच कलर MID, वायरलेस चार्जर, टाइप-C पोर्ट, पावर्ड ड्राइवर सीट और बहुत कुछ है।

सुरक्षा के मामले में भी ये एसयूवी दमदार है। सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, SOS कॉल फीचर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (Z8 वेरिएंट में) दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी: अब महिंद्रा थार रॉक्स के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, जानिए वजह

वैरिएंट और कीमत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कुल 8 वैरिएंट में आती है। इसमें Z2, Z4, Z6, Z8 S, Z8, Z8 L, Z8 कार्बन और Z8 L कार्बन जैसे वैरिएंट शामिल हैं। SUV की कीमत 13.99 लाख से शुरू होकर 25.15 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N अब और भी स्मार्ट और सुरक्षित हो जाएगी। अगर आप एक पावरफुल, फीचर-लोडेड और अब टेक्नोलॉजी से भरपूर SUV की तलाश में हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें