हार्ले डेविडसन ने भारत के लिए 2025 मॉडल की कीमतें की जारी, खरीदने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट
हार्ले-डेविडसन इंडिया ने ऑफिशियली अपनी MY2025 मोटरसाइकिल लाइनअप की कीमतों का एलान कर दिया है। नई रेंज अब देश भर में सभी ऑफिशियल हार्ले-डेविडसन डीलरशिप पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

हार्ले-डेविडसन इंडिया ने ऑफिशियली अपनी MY2025 मोटरसाइकिल लाइनअप की कीमतों का एलान कर दिया है। नई रेंज अब देश भर में सभी ऑफिशियल हार्ले-डेविडसन डीलरशिप पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। MY2025 मॉडल टूरिंग परफॉरमेंस, टेक्नोलॉजी और डिजाइन में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दिखाते हैं। अपने 26वें एनुअल एडिशन के लिए, आईकॉनिक हार्ले-डेविडसन CVO (कस्टम व्हीकल ऑपरेशंस) सीरीज दो स्पेशल, लिमिटेड-प्रोडक्शन मॉडल पेश करती है। इसमें CVO स्ट्रीट ग्लाइड और CVO रोड ग्लाइड। दोनों मोटरसाइकिलें हार्ले-डेविडसन की सिग्नेचर स्टाइलिंग को रिप्रेजेंट करती हैं।
हार्ले-डेविडसन इंडिया के MY2025 मॉडल में जो मोटरसाइकिल शामिल हैं उसमें एच-डी नाइटस्टर, एच-डी नाइटस्टर स्पेशल, एच-डी स्पोर्टस्टर्स, एच-डी पैन अमेरिका स्पेशल, एच-डी ब्रेकआउट, एच-डी फैटबॉय, एच-डी हेरिटेज क्लासिक, एच-डी स्ट्रीट ग्लाइड, एच-डी रोड ग्लाइड और एच-डी एक्स440 शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Harley-Davidson Fat Boy 114
₹ 25.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson Fat Bob 114
₹ 16.75 - 21.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Indian Super Chief Limited
₹ 24.33 - 24.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Indian Chief Bobber Dark Horse
₹ 22.82 - 24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Rocket 3
₹ 21.99 - 22.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Indian Chief Dark Horse
₹ 22.13 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
MY2025 हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल रेंज और कीमतें | |
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत |
एच-डी नाइटस्टर | ₹13.51 लाख |
एच-डी नाइटस्टर स्पेशल | ₹14.29 लाख |
एच-डी स्पोर्टस्टर्स | ₹16.70 लाख |
एच-डी पैन अमेरिका स्पेशल | ₹25.10 लाख |
एच-डी ब्रेकआउट | ₹37.19 लाख |
एच-डी फैटबॉय | ₹25.90 लाख |
एच-डी हेरिटेज क्लासिक | ₹23.85 लाख |
एच-डी स्ट्रीट ग्लाइड | ₹39.30 लाख |
एच-डी रोड ग्लाइड | ₹42.30 लाख |
एच-डी एक्स440 | ₹2.40 लाख |
क्रूजर सेगमेंट में हार्ले-डेविडसन ने स्ट्रीट बॉब को भारतीय बाजार में फिर से पेश किया है, जो मौजूदा फैट बॉब की जगह लेगा। स्ट्रीट बॉब मिनी-एप हैंडलबार और राइडर-फ्रेंडली एर्गोनोमिक सेटअप के साथ अग्रेसिव बॉबर लुक को पेश करता है। इसमें नया मिल्वौकी-आठ 117 क्लासिक वी-ट्विन इंजन लगा है, जो प्रदर्शन और क्लासिक हार्ले कैरेक्टर का मिक्सचर प्रदान करता है। स्ट्रीट बॉब, सीवीओ स्ट्रीट ग्लाइड और सीवीओ रोड ग्लाइड की कीमतें उनकी लॉन्च डेट के करीब जारी की जाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।