एथर रिज्टा हुआ हिट, अब कंपनी ला रही नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर; अगस्त में होगी बाजार में एंट्री
बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी के लिए रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने संजीवनी का काम किया है। ये कंपनी का नंबर-1 मॉडल बना। साथ ही, इसने कंपनी की टॉप-5 की लिस्ट में भी मजबूत किया है। एथर को हर महीने सालाना आधार पर ग्रोथ मिल रही है।

रिज्टा की सफलता के चलते कंपनी ने हाल ही में 1 लाख सेल्स का मील का पत्थर पार किया है। अब कंपनी सफलता के घोड़े पर सवार हो चुकी है और वो इसे तेजी से भुनाना चहती है। जिसके चलते कंपनी एक नए अफॉर्डेबल EL इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। इसे ब्रांड के 2025 कम्युनिटी डे पर पेश किया जाएगा।
एथर के परफॉरमेंस ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बड़ी संख्या में लोगों को खींचा है, लेकिन हाई प्राइसिंग के कारण वॉल्यूम अपेक्षाकृत सीमित थे। अपनी रणनीति को बदलते बाजार की प्राथमिकताओं के साथ जोड़ते हुए एथर ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए फैमिली-ओरिएंटेड रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर को शामिल किया। यह 99,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे सबसे अफॉर्डेबल एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ather Energy 450x
₹ 1.49 - 1.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 94,434 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Simple Energy One
₹ 1.66 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruthisan MS 3.0
₹ 1.49 - 1.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki e Access
₹ 1.2 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Birla XL
₹ 1.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अपनी अफॉर्डेबल प्राइस और शानदार डिजाइन के साथ, एथर रिज्टा एक बेस्टसेलर बनकर उभरा। हालांकि, संभावित खरीदारों के एक बड़े वर्ग को 1 लाख रुपए की कीमत अभी भी महंगी लग सकती है। खासकर तब जब अधिक अफॉर्डेबल ऑप्शन उपलब्ध हों। उदाहरण के लिए, ओला S1X की कीमत 66,999 रुपए है। विडा के पास भी विडा V2 लाइट (74,000 रुपए) और विडा V2 प्लस (85,300) जैसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।
भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS आईक्यूब 94,434 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। अपने नए EL स्कूटर प्लेटफॉर्म के साथ, एथर की योजना इन ज्यादा अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चुनौती देना हो सकती है। कोई डिटेल न बताते हुए, एथर ने कहा कि इसका नया EL प्लेटफॉर्म वर्सटाइल और अफॉर्डेबल होगा। यह ब्रांड को अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने और बजट ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।
एथर अपने 2025 कम्युनिटी डे पर EL प्लेटफॉर्म और EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कुछ कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेगा। यह इवेंट अगस्त में आयोजित करने की योजना है। हालांकि, ऑफिशियली डिटेल उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एथर का नया EL प्लेटफॉर्म अनिवार्य रूप से नो-फ्रिल्स दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। उदाहरण के लिए, यह कम-कॉन्फिगर किए गए इंस्ट्रूमेंट कंसोल का उपयोग कर सकता है, जिससे कुछ प्रीमियम कनेक्टिविटी फीचर्स गायब हो सकती हैं। एथर EL प्लेटफॉर्म-बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम राइड असिस्ट फीचर्स भी मिल सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।