Hindi Newsऑटो न्यूज़ABS Compulsory on all two wheelers from 2026, check all details

सरकार का बड़ा फैसला! 2026 से हर टू-व्हीलर में अनिवार्य होगा ये फीचर, पहले 125cc या उससे ज्यादा पावरफुल में ही था जरूरी

2026 से हर टू-व्हीलर में ABS अनिवार्य होने जा रहा है। इसमें दो हेलमेट भी जरूरी होंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इस पर बड़ा फैसला किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 07:13 PM
share Share
Follow Us on
सरकार का बड़ा फैसला! 2026 से हर टू-व्हीलर में अनिवार्य होगा ये फीचर, पहले 125cc या उससे ज्यादा पावरफुल में ही था जरूरी

भारत में दोपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 2026 से सभी दोपहिया वाहनों में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही हर दोपहिया की डिलीवरी पर डीलर को दो BIS सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य होगा। इसमें एक राइडर के लिए और दूसरा पिलियन के लिए होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मारुति, हुंडई, महिंद्रा जल्द ला रही 3 कॉम्पैक्ट SUV

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 86,051

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 390 Duke

KTM 390 Duke

₹ 2.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Ronin

TVS Ronin

₹ 1.35 - 1.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R

₹ 96,425 - 1.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नए नियमों का असर: क्या-क्या होगा बदलाव?

1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले इन नए नियमों का मकसद दोपहिया हादसों में लगने वाली गंभीर चोटों और मौतों को कम करना है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया हादसों में सबसे ज्यादा मौतें ब्रेक लगाने पर गाड़ी के स्किड करने और सिर में चोट लगने से होती हैं।

अभी तक क्या था नियम?

इससे पहले 125cc या उससे अधिक की गाड़ियों में ABS पहले से अनिवार्य था। वहीं, 125cc से कम गाड़ियों में CBS (Combined Braking System) लागू होता था। अब नए नियम के तहत, सभी इंजिन कैपेसिटी वाले टू-व्हीलर्स में ABS लगाना जरूरी होगा, चाहे वह 100cc हो या 500cc में हो।

ABS क्या है और क्यों जरूरी है?

ABS यानी एंटी लॉक-ब्रेकिंग सिस्टम (Anti-Lock Braking System) एक ऐसा फीचर है, जो इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान व्हील को लॉक होने से रोकता है, जिससे गाड़ी स्किड नहीं करती और कंट्रोल बना रहता है। CBS के मुकाबले ABS कहीं ज्यादा सुरक्षित होता है। ABS से बारिश या फिसलन भरी सड़कों पर गाड़ी फिसलने का खतरा कम हो जाता है। इसे ब्रेकिंग के दौरान व्हील का बैलेंस बना रहता है।

दो हेलमेट का नियम क्यों?

सड़क हादसों में सिर की चोट मौत की सबसे बड़ी वजह है। इसलिए सरकार अब दोनों राइडर और पिलियन के लिए हेलमेट को अनिवार्य कर रही है। डीलर को दो BIS सर्टिफाइड हेलमेट देना होगा। इसके साथ ही गैर-सरकारी, सस्ते या नकली हेलमेट नहीं चलेंगे। इससे हेलमेट की गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।

असर क्या होगा आम खरीदार पर?

इससे सुरक्षा बढ़ेगी, लेकिन दाम भी बढ़ेंगे। ABS और हेलमेट जोड़ने से एंट्री लेवल बाइक जैसे हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor), होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100), बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100) की कीमतों में 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। इन गाड़ियों को अक्सर छोटे कस्बों और गांवों में कम बजट वाले ग्राहक खरीदते हैं। इसलिए, यह नियम उनके लिए थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें:थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मारुति, हुंडई, महिंद्रा जल्द ला रही 3 कॉम्पैक्ट SUV
ये भी पढ़ें:देश की सबसे पसंदीदा 7-सीटर अर्टिगा हो गई महंगी, एक झटके में बढ़ गए इतने रुपए

यह फैसला निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा को एक नया आयाम देगा। भारत जैसे देश में जहां हर साल लाखों लोग दोपहिया हादसों में जान गंवाते हैं, वहां ABS और हेलमेट की अनिवार्यता एक जरूरी और समय पर लिया गया कदम है। भले ही यह थोड़ा महंगा पड़े, लेकिन जान से बढ़कर कुछ नहीं होगा। अगर आप 2026 के बाद बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो तैयारी शुरू कर दीजिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें