टियागो और कॉमेट EV की 'सेल्स बिगाड़ने' आ रहे ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार, टेस्टिंग के दौरान कैमरे में हुई कैद
कंपनी अब इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पर दांव लगाने को तैयार है। दरअसल, इन दिनों मार्केट में EV की डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका बड़ा उदाहरण एमजी मोटर्स है। जो तेजी से टाटा मोटर्स के करीब पहुंच गई है।

भारतीय बाजार में रेनो इंडिया का रफ्तार काफी सुस्त हो चुकी है। खासकर 2020 में कैप्चर और 2022 में डस्टर के बंद होने के बाद से कंपनी हाइबरनेशन मोड में है। हालांकि, कंपनी ने क्विड, ट्राइबर और काइगर को बेचना जारी रखा है। ऐसे में कंपनी अब इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पर दांव लगाने को तैयार है। दरअसल, इन दिनों मार्केट में EV की डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका बड़ा उदाहरण एमजी मोटर्स है। जो तेजी से टाटा मोटर्स के करीब पहुंच गई है। ऐसे में काइगर EV और क्विड EV को भी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
हालांकि, काइगर EV के टेस्टिंग के बाद भी कोई खबर नहीं है। जबकि, क्विड EV को इस बार एकदम करीब से देखा गया है। जब पहली बार क्विड EV टेस्ट म्यूल दिखाई दिए थे, तो इसे एक फ्लैटबेड ट्रक के ऊपर बांधा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इन टेस्टिंग म्यूल को तमिलनाडु से रेड रंग की अस्थायी पंजीकरण प्लेट के साथ देखा गया। जहां से रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड काम करता है। जहां तक डिजाइन का सवाल है, आने वाली रेनो क्विड EV लगभग डेसिया स्प्रिंग EV के समान दिखती है जो वर्तमान में ग्लोबल मार्केट में बिक्री पर है।
यह ध्यान देने वाली बात है कि डेसिया स्प्रिंग EV और रेनो क्विड EV (नाम की पुष्टि नहीं की गई) बैज इंजीनियर्ड व्हीकल है। भारत के लिए रेनो क्विड EV में वही 26.8 kWh बैटरी पैक हो सकता है जो एक बार चार्ज करने पर 220Km चलने का वादा करता है, या लागत प्रभावशीलता के लिए स्थानीय कम्पोनेंट के साथ इस व्हीकल का भारतीय वर्जन ला सकता है। इसे 2025 के आखिर तक या फिर 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
जैसा कि इन जासूसी फोटोज में देखा गया है, रेनो क्विड EV के पीछे के राइट साइड को देख सकते हैं। यह पूरी तरह से छलावरण है और यहां तक कि इसकी विंडो पर छलावरण लपेटा हुआ है, जो दिलचस्प है। पीछे की तरफ विंडशील्ड वॉशर और वाइपर और पार्किंग सेंसर हैं। एंटीना पारंपरिक प्रकार का है और फैंसी शार्क फिन प्रकार का नहीं है। लॉन्च होने के बाद रेनो क्विड EV भारत में टाटा टियागो EV, MG कॉमेट EV और सिट्रोन eC3 जैसी अफॉर्डेबल EV को सीधे टक्कर देगी।
अपने बजट नेचर की वजह से क्विड EV में एलॉय व्हील नहीं हैं, लेकिन व्हील कवर मौजूद हैं। ORVM पर साइड टर्न इंडिकेटर हैं इसलिए उन्हें इलेक्ट्रिकली भी ऑपरेट किया जा सकता है। डोर के हैंडल पुल-अप टाइप के हैं, जो इसके बजट ब्रैकेटिंग को ध्यान में रखते हैं। फ्रंट डिजाइन LED DRLs के साथ काफी सादा होगा और SUV लुक देने के लिए साइड बॉडी क्लैडिंग होगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7 लाख रुपए होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।