Hindi Newsधर्म न्यूज़shani sade sati 2025 in meen Rashi know what happen in next 6 month in shani sadesati

shani sade sati 2025 Meen: शनि की साढ़ेसाती का मीन राशि पर अगले छह महीनों में क्या होगा असर, पढ़ें

shani sade sati 2025 meen Rashi hindi: शनि मीन राशि में जुलाई में वक्री होने वाले हैं, और राहु भी 12वें घर में मौजूद है, ऐसे में शनिदेव अगले 6 महीनों पर इस राशि पर क्या प्रभाव दिखाएंगे, यहां पढ़ें मीन राशि के बारे में।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 11:02 AM
share Share
Follow Us on
shani sade sati 2025 Meen: शनि की साढ़ेसाती का मीन राशि पर अगले छह महीनों में क्या होगा असर, पढ़ें

मार्च में शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया है। मार्च में शनि के प्रवेश के साथ-साथ मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी है। शनि मीन राशि में जुलाई में वक्री होने वाले हैं, और राहु भी 12वें घर में मौजूद है। ऐसे में मई में गुरु के राशि परिवर्तन के बाद से आपकी खर्चे बढ़ेंगे। सितंबर तक आपको पैसों की दिक्कत हो सकती है, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। वहीं लवलाइफ में राहु आप दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ाएगा। शुक्र के प्रभाव से स्थिति अच्छी होगी। राहु के कारण आपको तनाव की दिक्कत हो सकती है। हाइपरटेंशन से बचें। शनि भी मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे, इसलिए आपकी हेल्थ खराब हो सकती है, जोड़ों में दर्द की दिक्कत शनि दे सकते हैं। मई में गुरु का बदलाव आपकी हेल्थ को सही करेगा। इसलिए योग, एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट से आपकी हेल्थ अच्छी होगी। शनि मीन राशि में जुलाई में वक्री होने वाले हैं, और राहु भी 12वें घर में मौजूद है, ऐसे में शनिदेव अगले 6 महीनों पर इस राशि पर क्या प्रभाव दिखाएंगे, यहां पढ़ें मीन राशि के बारे में-

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी, कैसे रहने वाले हैं अगले छह महीने

आने वाले छह महीने साढ़ेसाती के प्रभाव वाली मीन राशि के लिए कैसे रहेंगे
जून से मीन राशि वालों की आर्थिक लाइफ थोड़ी दिक्कत करने वाली हो सकती है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको थोड़ा अनुशासन से काम करना होगा। आपके लिए हेल्थ मैनेजमेंट थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है। जुलाई में शनि के वक्री होने के कारण आपकी लाइफ में काम का दवाब बढ़ेगा। इसलिए आपको आराम करना चाहिए और तनाव को कम करने के लिए कोशिशें करनी चाहिए। इसके बाद अगस्त में भी आपको अपने खर्च को लेकर खास ध्यान देना होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। अक्टूबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नवंबर में रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दिस्सबर में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ आपकी अच्छी होगी।

ये भी पढ़ें:इस साल कुंभ, मीन, मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती, इसमें क्या नहीं करना चाहिए?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें