Hindi Newsधर्म न्यूज़shani ki sade sati rashi kumbh meen Mesh in myths par bharosa na karein

shani sade sati 2025: शनि की साढ़ेसाती वाली 3 राशियां इन बातों से डरे नहीं

Shani Sadesati in hindi: शनि साढ़े साती 7.5 साल की होती है। दरअसल शनि देव को लेकर बहुत सी ऐसा बातें है, जिनके कारण लोग शनिदेव से डरते हैं। शनिदेव की यहअवधि में चुनौतियों, परिवर्तन और आपके किए कर्मों से जुड़ी होती है। आइए जानें ऐसे ही मिथकों का सच

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 June 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
shani sade sati 2025: शनि की साढ़ेसाती वाली 3 राशियां इन बातों से डरे नहीं

शनि साढ़े साती 7.5 साल की होती है। इस अवधि में शनि आपके पास बुरा नहीं करते हैं, दरअसल शनि देव को लेकर बहुत सी बातें प्रचलित हैं, जिनके कारण लोग शनिदेव से डरते हैं। शनिदेव की यहअवधि में चुनौतियों, परिवर्तन और आपके किए गए कर्मों से जुड़ी होती है। इस अ‌वधी में लोग सफलता भी पाते हैं और बहुत आगे भी बढ़ते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपनी कुंडली में शनि देव की स्थिति के बारे में जानना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसी बातों के बारे में जो शनिदेव को लेकर कही गईं है, लेकिन उनमें सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि शनिदे‌व आपको अनुशासन सिखाते हैं। उनकी साढ़ेसाती में धैर्य से काम लेना चाहिए।

क्या शनि की साढ़ेसाती आपकी लाइफ में दुर्भाग्य लाती है?

शनिदेव कर्मदाता माने जाते हैं, जो अनुशासन सिखाते हैं। इसके अलावा धैर्य सिखाते हैं। इनका प्रभाव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। हर किसी के साथ शनिदेव बुरा नहीं करते हैं। कई लोग शनि की साढ़ेसाती में बहुत सफलता पाते हैं।

क्या शनि की साढ़ेसाती में सिर्फ नेगेटिव चीजें होती हैं?

नहीं शनि की साढ़ेसाती में नेगेटिव चीजें नहीं होती हैं। यह समय अपनी ग्रोथ और बदलाव का है। यह आपके धैर्य की परीक्षा लेता है। आपको आपकी ईमानदारी और अच्छे कार्यों के लिए ईनाम भी दिलवाता है। अगर शनि आपकी कुंडली में मजबूत है तो आपको तरक्की मिलती है। आपका ध्यान धर्म-कर्म में होगा। ऐसा शख्स ईमानदार व अपने काम के प्रति गंभीर रहता है। ऐसे लोग तर्कपूर्ण बात करते हैं औ न्याय संगत संवाद करने में ये रूचि रखते हैं।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी, कैसे रहने वाले हैं अगले छह महीने

क्या लोग अपना धन और रिलेशनशिप शनि की साढ़ेसाती में खो देते हैं?

शनिदेव आपको रिलेशनशिप और धन के मामले में अनुशासन सिखाते हैं। अगर आप चीजों को सही से मैनेज नहीं कर पाते हैं, तो आपकी लाइफ में चैलेंज आते हैं। लेकिन अनुशासन और धैर्य से आप जिंदगी में स्थायी धन पाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें