Hindi Newsधर्म न्यूज़shani budh vakri chaal saturn mercury retrograde effects horoscope rashifal

शनि और बुध की वक्री चाल से कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल? जानें अपनी राशि का हाल

13 जुलाई को शनि देव वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 18 जुलाई को बुध देव वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि और बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
शनि और बुध की वक्री चाल से कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल? जानें अपनी राशि का हाल

ग्रहों का वक्री होना ज्योतिष में महत्वपूर्ण घटना है। 13 जुलाई को शनि देव वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 18 जुलाई को बुध देव वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि और बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शनि और बुध के वक्री होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल…

मेष राशि- चुनौतियों के बावजूद करियर में सफलता के नए मौके मिलेंगे। धन बचत की नई प्लानिंग करें। टीम वर्क से प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं।

वृषभ राशि- परिजनों के सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में नई रणनीति बनाएं। आय में वृद्धि के नए स्त्रोतों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कुछ कार्यों के चलते ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पर्सनल लाइफ में धैर्य से काम लें। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला लें और रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। यात्रा सावधानी से करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी।

सिंह राशि- आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। साथी से दिल की बातचीत करने के लिए टाइम निकालें। लंबे समय के बाद रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मन भावुक रहेगा। घर मरम्मत या नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी का ख्याल रखें और स्वंय के सेहत पर भी ध्यान दें।

तुला राशि- अपने डेली रूटीन में अच्छे बदलाव लाएं। हेल्दी हैबिट्स अपनाने से आपके सेहत को फायदा होगा। बजट पर ध्यान दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। स्ट्रेस से बचने के लिए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।

वृश्चिक राशि- आर्थिक स्थिरता लाने के लिए खर्चों में कमी रखें। अनुशासन में रहना लाभकारी साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में मौज-मस्ती भरा माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से खुश रहेंगे। अपने सेहत को प्राथमिकता दें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए साथी की प्रशंसा करें।

धनु राशि- आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। अपने डाइट पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। पारिवारिक जीवन में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथी से ईमानदारी से बातचीत करने पर रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।

मकर राशि- निवेशों में आशाजनक रिटर्न नहीं मिल सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोफेशनल लाइफ में निरंतर प्रयास करना जरूरी रहेगा। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर व्यक्त करें।

कुंभ राशि- आज का दिन शानदार रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा।नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ सभी काम करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे।लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। आर्थिक मामलों में धन का प्रबंधन होशियारी से करें। अगर जरूरत हो, तो एक्सपर्ट की सलाह लें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। लक्ष्यों के प्रति मोटिवेटेड रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन-लाभ के बनेंगे योग
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें