Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Venus Transit In Taurus Shukra Gochar Rashi Parivartan Vrishabh Rashi Mein

शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन-लाभ के बनेंगे योग

Horoscope Rashifal Venus Transit In Taurus : शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। 29 जून को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन-लाभ के बनेंगे योग

Horoscope Rashifal Venus Transit In Taurus : शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। 29 जून को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा धन-लाभ…

मेष राशि : शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। बड़े भाई-बहन की सलाह लेकर किए गए कार्य सकारात्मक परिणाम देंगे। सफलता की राह की बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े फैसले लेंगे।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित होगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों के जीवन में शुक्र का राशि परिवर्तन कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:राशिफल: 27 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें