Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan somwar 2025 how many somwar in this sawan and is Raksha bandhan is on

Sawan somwar 2025: इस साल सावन में कितने सोमवार, रक्षा बंधन पर सोमवार हैं या नहीं,यहां जानें

इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक किया जाता है। इस बार सावन के सोमवार कितने हैं और रक्षा बंधन पर सावन है या नहीं आदि सभी जानकारी यहां पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप सावन के सोमवार की तारीखें भी जान सकते हैं

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 03:06 PM
share Share
Follow Us on
Sawan somwar 2025: इस साल सावन में कितने सोमवार, रक्षा बंधन पर सोमवार हैं या नहीं,यहां जानें

भगवान शिव की अराधना के लिए सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष तौर पर की जाती है। हिंदू धर्म में भगवान शंकर को महत्वपूर्ण दर्जा मिला है, उन्हें नीलकंठ कहा जाता है, क्योंकि समुद्र मंथन के समय भगवान शिव ने विषपान किया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शंकर इस महीने में पृथ्वी पर निवास करते हैं। इसलिए, सावन के महीने में शिव मंदिरों में जाकर भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा और रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किए जाते हैं। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन की 4 सोमवारी होंगी। इसके अलावा रक्षा बंधन पर सोमवार नहीं होगा। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को होगा।

सावन के सोमवार का व्रत का बहुत खास होता है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भगवान शिव को चावल चढ़ाने चाहिए।

ये भी पढ़ें:चंद्रमा और मंगल की युति इन राशियों को दिलाएगी तरक्की और धन

इसके अलावा बेलपत्र, धतूरा, बेर, आदि भगवान को अर्पित कर भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है। ऐसी मान्यता है कि जिसने सावन के सोमवार व्रत कर लिया उसे भगवान शिव की पूजा करने से पूरे साल की पूजा का फल मिलता है। सावन के सोमवार-

पहला सोमवार-14 जुलाई

दूसरा सोमवार 21 जुलाई

तीसरा सोमवार 28 जुलाई

चौथा सोमवार 4 अगस्त

सावन के पूरे महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। इसके अलावा, शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जप भी इस महीने में किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और मां पार्वती एक साथ धरती पर भ्रमण करते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें