Chandra mangal yuti: 29 जून को चंद्रमा और मंगल की युति, इन राशियों को दिलाएगी तरक्की और धन
29 जून को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के अलावा मंगल भी पहले से ही सिंह राशि में हैं। अब इस राशि में चंद्र और मंगल की युति बन रही है। चंद्र और मंगल की युति का आप पर क्या प्रभाव होगा, जानें किन राशियों के लिए यह अच्छा

29 जून को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, इसी राशि में पहले से ही मंगल विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में चंद्र और मंगल की युति बन रही है। आपको बता दें कि यह युति एक जुलाई तक बनी रहेगी, क्योंकि 29 जून से 1 जुलाई तक चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। इस प्रकार इस राशि में चंद्र और मंगल की युति का कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव और कुछ राशियों पर खराब प्रभाव होगा। सिंह राशि में मंगल को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ राशियों को अलर्ट रहना होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर सावधानी न बरती जाए तो इसके नेगेटिव रिजल्ट सामने आते हैं। वहीं कुछ राशियों के लिए यह योग शुभ फल देता है। खासकर उन राशियों को अच्छा फल मिलता है, जिनका जन्म वृषभ, कन्या, मकर, वृश्चिक, मीन राशि में हुआ हो। ऐसे लोगों को इस युति से धन लाभ होता है और इसके अलावा यह योग आपकी कुंडली के दसवें घर में बन रहा है, तो आपको नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में सफलता मिलती है। यहां हम बताएंगे कि इस युति से कौन सी राशियां वास्तव में शुभ फल से प्रभावित होंगी।
वृषभ राशि वालों को यह योग शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपके लिए अच्छे योग पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बन रहे हैं।
कन्या राशि वालों के इस समय अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, आपके लिए इस समय अच्छे लाभ के योग है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए इनकम के नए सोर्स बन रहे हैं। आपके लिए पैसा दो जगहों से आ रहा है। इसलिए अपने इनकम के लिए प्रयास करते रहें।
मकर राशि वालों का बिजनेस आपको लाभ करा जाएगा। आप अपना बिजनेस आगे भी बढ़ाएंगे। इस तरह आपके लिए शुभ फल देने वाला योग बन रहा है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।