Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn Retrograde In Pisces Shani Vakri Meen Rashi Mein Horoscope Rashifal

शनि की उलटी चाल का इन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव, भाग्योदय के संकेत

Shani Vakri Saturn Retrograde : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
शनि की उलटी चाल का इन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव, भाग्योदय के संकेत

Shani Vakri Saturn Retrograde : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव सिर्फ अशुभ फल नहीं देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। वक्री चाल का मतलब उलटी चाल होता है। शनिदेव वक्री होकर कुछ राशि वालों को शुभ फल देंगे। आइए जानते हैं, शनि की उलटी चाल से किन राशियों को होगा फायदा-

वृषभ राशि- शनि के वक्री होने से वृषभ राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। हर कार्य में सुखद परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत का दोगुना फल मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे।

सिंह राशि : शनि की उलटी चाल सिंह राशि वालों के लिए मंगलकारी साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। बुद्धि-विवेक में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि : शनि की उलटी चाल से वृश्चिक राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। शनि के प्रभाव से आपको जीवन में नए अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:20 जुलाई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र की बदली चाल रहेगी शुभ
अगला लेखऐप पर पढ़ें