Hindi Newsधर्म न्यूज़saturn retrograde 2025 shani vakri chaal effects horoscope rashifal

शनि की वक्री चाल इन राशियों के लिए शुभ नहीं, रहना होगा सावधान

Shani Vakri : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के वक्री होने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
शनि की वक्री चाल इन राशियों के लिए शुभ नहीं, रहना होगा सावधान

Shani Vakri : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के वक्री होने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के वक्री होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 13 जुलाई को शनिदेव की चाल बदलने जा रही है। इस दिन शनिदेव मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है तो अशुभ होने पर राजा भी रंक बन जाता है। शनिदेव के वक्री होने से कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शनि के वक्री होने से किन राशि वालों को रहना होगा सावधान…

मेष राशि : शनि के वक्री होने से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। इस दौरान अपने हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दें। क्रोध के अतिरेक से बचें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

कुंभ राशि : शनि के वक्री होने से जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। विरोधी एक्टिव रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। कोई आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। इस दौरान अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। शादी-विवाह तय होने में विलंब होगा। गृह-क्लेश के संकेत है। मानसिक अशांति रहेगी। पारिवाकि दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि : आने वाले दिनों में परिस्थितियां विपरीत रहेंगे। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, वरना धन हानि हो सकती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:Shani Chalisa : शनि चालीसा- जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें