Palmistry: पुरुषों और महिलाओं के किस हाथ में होती है धन रेखा? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
Dhan rekha palmistry: हथेली में कई आड़ी-तिरछी रेखाएं पाई जाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हर रेखा का अलग-अलग महत्व बताया गया है। जानें महिलाओं व पुरुषों के किस हाथ में धन की रेखा होती है और इससे जुड़ी खास बातें।

Dhan rekha in hand: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनने वाली कई रेखाएं व निशान भविष्य की जानकारी देते हैं। हस्त रेखा शास्त्र की मदद से व्यक्ति के हाथ की रेखाओं से उसके करियर, धन, व्यवसाय व पारिवारिक जीवन का पता लगाया जा सकता है। हथेली की धन रेखा के जरिए व्यक्ति के धन की स्थिति की जानकारी मिलती है। जानें पुरुषों व महिलाओं के किस हाथ में होती है धन की रेखा।
धन रेखा या वित्त रेखा कहां होती है: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, महिलाओं व पुरुषों के हाथ की रेखाएं अलग-अलग हो सकती हैं। पुरुष के बाएं हाथ की वित्त रेखा पढ़ी जाती है, जबकि महिलाओं के लिए दाएं हाथ में वित्त रेखा पढ़ी जाती है। धन की रेखा बुध पर्वत (छोटी उंगली के नीचे) से शुरू होती है और हथेली के मध्य भाग की ओर जाती है।
धन की रेखा से जुड़ी खास बातें- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, पुरुषों या लड़कों के बाएं हाथ में उनकी धन की रेखा होती है। हाथ में वित्त रेखा का गहरा होना भाग्यशाली माना जाता है। यह अच्छे वित्त का संकेत देती है। वहीं महिलाएं के हाथ की वित्त रेखा गहरी व स्पष्ट होती है, तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छे होने का संकेत देती है। कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली में धन की रेखा गहरी व स्पष्ट होती है उन्हें आर्थिक तंगी का कम ही सामना करना पड़ता है।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर धन रेखा बहुत स्पष्ट न हो और कई रेखाओं से कटी हुई हो, तो जातक को धन कमाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति के साथ में धन की रेखा नहीं होती है, उसकी भाग्य रेखा से वित्त का आकलन किया जाता है। अगर भाग्य रेखा स्पष्ट व गहरी होती है, तो व्यक्ति खूब धन कमाता है।