Mangal Gochar: जून के लास्ट में मंगल मचाएंगे धमाल, इन राशियों को देखने को मिलेगी धन दौलत
Shukra Nakshtra Parivartan: जून के आ्खिर में शुक्र के नक्षत्र में मंगल की एंट्री हो रही है। वहीं शुक्र राशि भी बदल रहे हैं। ऐसे में किन राशियों को मंगल और शुक्र का डबल असर देखने को मिलेगा। आइए जानें इसका क्या प्रभाव राशियों पर दिखेगा

जून के आ्खिर में एक तरफ जहां शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं शुक्र के नक्षत्र में मंगल की एंट्री हो रही है। ग्रहों के सेनापति मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास होगा। दरअसल 28 जून की रात शुक्र वृषभ राशि में जा रहे हैं। वहीं 30 जून 2025 को मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पहले पूर्वाफाल्गुनीनक्षत्र के बारे में जान लेते हैं। इस नक्षत्र की राशि सिंह है और इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है। आपको बता दें कि मंगल मकर राशि में उच्च का होता है और कर्क में नीच का होता है। एक तरफ शुक्र अपना प्रभाव दिखाएंगे, वहीं मंगल के असर से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। इस प्रकार कई राशियों को डबल लाभ मिलने के योग हैं। शुक्र और मंगल के एक साथ आने से कई राशियों पर इस परिवर्तन का प्रभाव होगा। आपको बता दें कि मंगल को एनर्जी, पराक्रम और शक्ति का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र धन, भौतिक सुखसुविधा और संपत्ति के कारक माने जाते हैं। ऐसे में अब मंगल और शुक्र मिलकर जून के आखिर में क्या धमाल मचाएंगे और इन दोनों का असर किन राशियों पर होगा, इसके लिए यहां पढ़ें असर-
मेष राशि वालों के लिए मंगल का शुक्र के नक्षत्र में जाना आपको कई लाभ देगा। आप एनर्जेटिक बनेंगे और आपमें किसी तरह का डर नहीं रहेगा। आपकी लाइफ में धन की भी दिक्कत समाप्त होगी।
सिंह राशि वालों के लिए रोजगार अच्छा होगा, नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी होगी। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आर्थिक लाभ भी इस समय हो सकता है। बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।कुल मिलाकर स्थिति अच्छी है।
मकर राशि के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तनबहुत शुभ होने वाला है। आपको शुभ कार्यों में जाना पड़ सकता है। कहीं बाहर जाने का मौका भी मिल सकता है। आपकी मेहनत अब दिखेगी और उसके हिसाब से आपकी तरक्की भी होगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।