Shukra gochar :28 जून से शुक्र बना रहे मालव्य राजयोग, इस राजयोग के कारण इन राशियों को फायदा
Shukra gochar Horoscope in hindi: आपकी लाइफ में धन, सुख, वैभव,सुख-समृद्धि, भोग-विलास, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र 28 जून को राशि बदल रहे हैं। शुक्र का यह राशि बदलना खास होगा, क्योंकि वे अपनी ही राशि में जा रहे हैं। आइए जानें शुक्र का यह राशि परविर्तन का प्रभाव

आपकी लाइफ में धन, सुख, वैभव,सुख-समृद्धि, भोग-विलास, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्रग्रह को कहा जाता है। इस बार जून के आखिर में शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में जा रहे हैं। शुक्र का यह राशि परविर्तन कई राशियों के लिए खास होगा। क्योंकि शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में जा रहे हैं। जब भी शुक्र अपनी राशि में जाते हैं, तो मालव्य राजयोग का बनता है, आपको बता दें कि यह योग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जो कई राशियों के लाभ के योग, धनलाभ, समाज में सम्मान दिलाता है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार 28 जून 2025 दिन शनिवार को दिन में 2:34 बजे से 24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार को रात में 3:18 बजे तक वृष राशि में गोचर होगा। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश होगा। अब 26 जुलाई तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे और मालव्य योग का असर इन राशियों पर होगा। वृषभ के अलावा तुला या मीन राशि में शुक्र के होने पर भी यह राजयोग बनता है। आइए जानें इस राजयोग से किस राशि पर असर होगा।
इस राजयोग का असर मेष राशि पर भी होगा। मेष राशि वालों को आर्थिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके लिए धन लाभ के अवसर आएंगे।
वृषभ राशि वालों को मालव्य राजयोग से अच्छा-खासा लाभ होगा। इस राशि वालों पर शुक्रदेव की कृपा रहती है। बिजनेस में कोई अच्छी डील आपको लाभ करा देगी।
सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में अभी की गई मेहनत भविष्य में लाभ देगी। आर्थिक समृद्धि आपके पास आ रही है।
वृश्चि राशि वालों को शुक्र का राशि परिवर्तन पार्टनरशिप डील में प्रॉफिट दिलाएगा।