Hindi Newsधर्म न्यूज़ketu nakshatra parivartan horoscope rashifal future predictions

जुलाई में केतु का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों को देगा शुभ फल, शुरू होंगे अच्छे दिन

Ketu Nakshatra Parivartan : ज्योतिषशास्त्र में केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। केतु शुभ फल भी देते हैं। केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
जुलाई में केतु का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों को देगा शुभ फल, शुरू होंगे अच्छे दिन

Ketu Nakshatra Parivartan : ज्योतिषशास्त्र में केतु को विशेष स्थान प्राप्त है। केतु को पापी ग्रह कहा जाता है। केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। केतु शुभ फल भी देते हैं। केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 6 जुलाई 2025 को दोपहर 1:32 बजे केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आभासी रूप से प्रवेश करेंगे और 20 जुलाई को दोपहर 2:10 बजे पूर्ण रूप से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। केतु एक छाया ग्रह है और हमेशा उल्टी चाल चलते हैं, इसलिए इसका पहले आभासी और फिर वास्तविक गोचर होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार केतु के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि : केतु के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। संतान पक्ष से गुड न्यूज मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। इंकम में इजाफा होगा। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। करियर में नई अचीवमेंट हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कन्या राशि : केतु के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। इस दौरान हर कार्य में भाग्य साथ देगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा वालों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:शनि की वक्री चाल इन राशियों के लिए शुभ नहीं, रहना होगा सावधान
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें