Tulsi Ke Upay: धन-लाभ के लिए करें तुलसी से जुड़े ये खास उपाय
Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद आम बात है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह-तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद आम बात है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति बनी रहती है और तरह-तरह की समस्याएं भी दूर रहती हैं। तुलसी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण करता है। घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहने की मान्यता है। तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य में वृद्धि करता है, इसलिए इसे श्रीतुलसी कहा जाता है। अगर मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तुलसी के कुछ उपाय करने से व्यक्ति को धन-लाभ होता है। आइए जानते हैं, धन-लाभ के लिए तुलसी के क्या उपाय करने चाहिए…
तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधें
तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधें। अब इस कपड़े को घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं मंजरी: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान मां को मंजरी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
इस दिशाएं में लगाएं तुलसी का पौधा- वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।