गजकेसरी राजयोग से बदलेगा मेष, मिथुन समेत इन 4 राशियों का भाग्य
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी योग को ज्योतिष में शुभ माना जाता है।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी योग को ज्योतिष में शुभ माना जाता है। 23 जून 2025 को बुध मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान हैं। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु-चंद्रमा की युति बन जाएगी, जिससे गजकेसरी राजयोग बन जाएगा। आइए जानते हैं, गजकेसरी योग से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : गजकेसरी राजयोग से बेहद शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ रहेगा। धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।
धनु राशि : गजकेसरी राजयोग से धनु राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से भी लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।