Aaj ka panchang 26 June: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Aaj ka panchang: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। 26 जून को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 विद्याओं की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। जानें आज का पंचांग:
पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 26 जून, गुरुवार, शक संवत्: 05, आषाढ़ सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 12, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 29,जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत: आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 01. 25 मिनट तक, पश्चात् द्वितीया तिथि। आद्रा नक्षत्र प्रातः 08. 47 मिनट तक, ध्रुव योग रात्रि 11. 40 मिनट तक। चन्द्रमा मिथुन राशि में रात्रि 01.40 मिनट तक। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारंभ। चंद्रदर्शन। गुप्त नवरात्र प्रारंभ।
सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 05:54 ए एम
चन्द्रास्त- 08:38 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:05 ए एम से 04:45 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:21 पी एम से 07:42 पी एम
अमृत काल- 05:06 ए एम, जून 27 से 06:36 ए एम, जून 27
सर्वार्थ सिद्धि योग- 08:46 ए एम से 05:25 ए एम, जून 27
आज के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- 02:09 पी एम से 03:53 पी एम
यमगण्ड- 05:25 ए एम से 07:10 ए एम
आडल योग- 08:46 ए एम से 05:25 ए एम, जून 27
दुर्मुहूर्त- 10:04 ए एम से 11:00 ए एम
गुलिक काल- 08:55 ए एम से 10:39 ए एम