Hindi Newsपश्चिम बंगाल न्यूज़Flood Havoc in West Bengal Medinipur 200000 Affected Rescue Operations in Full Swing

बंगाल के वेस्ट मेदिनीपुर में बाढ़ से 2 लाख लोग प्रभावित, ममता के मंत्री का आरोप-DVC और केंद्र जिम्मेदार

ममता सरकार में मंत्री मंत्री भुनिया ने पश्चिम मेदिनीपुर में बाढ़ के लिए झारखंड स्थित दामोदर घाटी निगम (DVC) को ज़िम्मेदार ठहराया है।

Gaurav Kala भाषा, कोलकाताMon, 23 June 2025 11:19 PM
share Share
Follow Us on
बंगाल के वेस्ट मेदिनीपुर में बाढ़ से 2 लाख लोग प्रभावित, ममता के मंत्री का आरोप-DVC और केंद्र जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुनिया ने सोमवार को जानकारी दी कि घाटाल उप-मंडल में आई बाढ़ से अब तक करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चला रही है।

मंत्री भुनिया ने बाढ़ के लिए झारखंड स्थित दामोदर घाटी निगम (DVC) को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि DVC ने पश्चिम बंगाल सिंचाई विभाग के अनुरोध के बावजूद अपने बांधों से पानी छोड़ने पर नियंत्रण नहीं रखा, जिससे घाटाल क्षेत्र की स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने कहा, “DVC अध्यक्ष को पहले ही पत्र भेजकर अतिरिक्त पानी छोड़ने से पहले सतर्क रहने को कहा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।”

भुनिया ने बताया कि घाटाल की मौजूदा स्थिति 1978 की बाढ़ से भी ज्यादा खराब है। घाटाल-1, चंद्रकोणा-1 और चंद्रकोणा-2 ब्लॉक पिछले चार दिनों से बाढ़ से घिरे हैं, हालांकि अब जल स्तर में कुछ गिरावट देखी गई है।

ये भी पढ़ें:नेपाल में बारिश से बागमती नदी उफनाई, उत्तर बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा

उन्होंने दुख जताया कि चंद्रकोणा क्षेत्र में दो लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। साथ ही बताया कि अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में 10 नावों को तैनात किया गया है ताकि ज़रूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जा सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में लगातार भारी बारिश के कारण DVC को अपने बांधों से पानी छोड़ना पड़ा, जिससे पश्चिम बंगाल में स्थिति और बिगड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें