पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में दर्दनाक हादसा, 2 गाड़ियों की टक्कर में 9 की मौत
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो गाड़ियों की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ में 9 लोगों की जान चली गई। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटनास्थल पर बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बलरामपुर पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बोलोरो में सवार सभी लोग बाराती थे इनमें एक बोलोरो का चालक दीपक महतो भी शामिल था।
लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है, जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।
इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान की जा चुकी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री बारात में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान बोलेरो ट्रेल से टकरा गई और 9 लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। इनमें नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।