Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsYoung Man Deceives Woman with Marriage Promise Faces Legal Action After Two Years of Abuse

दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

- पीड़िता का आरोप दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा आरोपी हा आरोपी - अब शादी से मुकरा, पीड़िता को आरोप, जान से मारने की दी जा रही धमकी विकासनगर, का

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरWed, 25 June 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

एक युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया और दो साल तक उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। अब जब शादी की बात आई तो वह इनकार कर रहा है। दबाब बनाने पर उसे आरोपी और उसके परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उसके पति नहीं हैं। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मुलाकात 2023 में विदित पंवार निवासी ग्राम ढक देवी, नकुढ़ सहारनपुर के साथ सोशल मीडिया पर हुई।

इसके बाद उनकी लगातार बातचीत होती रही। बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे अपने निवास प्रेमनगर बुलाया और शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के सामने अपनी पूरी स्थिति रखी और रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले सोचने के लिए कहा, लेकिन वह उससे बातचीत करता रहा। उसने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे कभी भी अलग नहीं रहेगा और बड़े भाई की शादी के बाद उससे शादी करेगा। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कहा कि वह उसके बच्चों के साथ भी अच्छा व्यवहार करने लगा। जिससे उसे उस पर विश्वास हो गया। जिसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह एक साथ पति पत्नी कि तरह रहने लगे। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार आर्थिक सहयोग भी मांगा। बताया कि इस दौरान वह एक बार गर्भवती हुई। लेकिन उसके कहने पर उसने बच्चा गिरा दिया। कहा कि उसने इसके बाद उससे पैसों की मांग की तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद से वह उससे दूरी बनाने लगा। वह उसे गहने गिरवी रखने को कहने लगा। बताया कि इसके बाद वह उससे दूसरा व्यवहार करने लगा। उसे जब लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करने के लिए कहा तो वह उसे टालता गया। पीड़िता के मुताबिक उसके दबाव बनाने पर उसने और उसके घरवालों ने दो बार शादी की डेट भी दी, लेकिन शादी नहीं की। अब आरोपी और उसके परिजन उसे पीछा छोड़ने के लिए कह रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें