जमीनी विवाद में दो भाईयों में मारपीट, दोनों गिरफ्तार
विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर थाना क्षेत्र में दो भाईयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसके बाद भी दोनों

सहसपुर थाना क्षेत्र में दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसके बाद भी दोनों आपस में झगड़ते रहे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कैलाश चंद पुत्र कश्मीरा व बालकराम पुत्र कश्मीरा निवासी ग्राम माजरी में जमीन को लेकर काफी दिनों से आपस में विवाद चल रहा है। शुक्रवार को भी दोनों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी दोनों झगड़ते रहे।
जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।