Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsTri-Level Panchayat Elections Unopposed Winners Emerge After High Court Lift

नौगांव के कई गांवों में प्रधान पद पर सहमति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद, कई गांवों में निर्विरोध प्रधान चुने गए। जादणू में चमन लाल, खिर्मू में राजेश पंवार और फणगांव में गब्बर सिंह रावत को निर्विरोध चुना गया। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 27 June 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
नौगांव के कई गांवों में प्रधान पद पर सहमति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद दावेदारों के चेहरे खिल गए। नौगांव प्रखंड के कई गांव में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। प्रखंड के जादणु और खिर्मू एवं फणगांव आदि गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रधान को निर्विरोध चुना गया। जादणू ग्राम सभा में चमन लाल निर्विरोध प्रधान चुने गए। खिर्मू ग्राम सभा में राजेश पंवार तथा फणगांव गांव में गब्बर सिंह रावत को निर्विरोध चुना गया। वहीं लोदन ग्राम सभा से प्रधान पद के लिए पीतांबर नौटियाल एवं ओड गांव ग्राम सभा से नवीन बहुगुणा, जुगड गांव क्षेत्र पंचायत वार्ड से सीमा चौहान, मुला गांव ग्राम सभा से प्रधान पद के लिए अनीता देवी, पिसाऊ एवं नैणी ग्राम सभा से आनंद सिंह को प्रधान निर्विरोध चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें