मोरी में 1.99 करोड़ की लागत के विद्यालय भवन का लोकार्पण
मोरी, संवाददाता। बुधवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गुरूवार को एक करोड़ 99 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा

बुधवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गुरुवार को एक करोड़ 99 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा मोरी के भवन का लोकार्पण कर उद्घाटन किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा इस विद्यालय का भवन वर्ष 2019 की भीषण आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। छात्रों को अध्ययन करने के लिए अपना भवन नहीं था। धामी सरकार ने छात्रों एवं क्षेत्रवासियों का सपना साकार किया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर एवं उत्साह है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया और विद्यालय की अन्य मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर विद्यालय सम्मान समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान जयराम चौहान, मण्डल महामंत्री मोरी सुखदेव राणा, मण्डल महामंत्री मोरी सुमन रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी, मनोज चौहान, उपेन्द्र चौहान, प्रकाश चौहान, जितेन्द्र चौहान, संजय रावत, प्रदीप राज, सतीश चौहान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।