Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsHeavy Rain Disrupts Traffic on Gangotri-Yamunotri Highway Stranding Travelers

बारिश से घंटों ठप रहे गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग

गंगोश्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह मलबा व पत्थर आने से घंटों यातायात के लिए बाधित रहे। इसके चलते जगह-जग

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSat, 28 June 2025 04:15 PM
share Share
Follow Us on
बारिश से घंटों ठप रहे गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग

गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से घंटों यातायात के लिए बाधित रहे। इसके चलते जगह-जगह यात्री मार्गों पर घंटों फंस रहे। करीब 12 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे सभी स्थानों पर पूरी तरह यातायात के लिए सुचारू हो सका। यमुनोत्री राजमार्ग पालीगाड़ के समीप करीब नौ घंटे तक ठप रहा। इसके चलते दोनों धाम की यात्रा आंशिक रूप से प्रभावित रही। शुक्रवार रात को जिले में जगह-जगह भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे रात 12 बजे के आसपास ही नेताला, मनेरी, लालढांग, हेलगूगाड, बिशनपुर आदि स्थानों पर मलबा व पत्थर गिरने से आवाजाही के लिए बाधित हो गए थे।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे बीआरओ की मशीनरी ने इन स्थानों पर मार्ग खोलने का काम शुरू किया। नेताला में करीब नौ घंटे मार्ग बंद रहने के बाद सुबह पौने नौ बजे तक यातायात के लिए खुल पाया। लालढांग और हेलगूगाड़ में दोपहर करीब पौने 12 बजे तक मार्ग आवाजाही के लिए खुल गया था। जबकि बिशनपुर में पौने एक बजे मार्ग आवागमन के लिए खुला। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड के समीप हाईवे सुबह नौ बजे तक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया था। इसके चलते जगह-जगह घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस ने सुबह ही वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था। इसके अलावा कांवड़ सीजन शुरू होने से पहले गोमुख से गंगाजल भरकर लौट रहे कांवड़िए भी नेताला, मनेरी आदि स्थानों पर घंटों फंसे रहे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि दोपहर पौने एक बजे तक सभी स्थानों पर मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें