डीएम ने परखी गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थायें
जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और बाढ़ सुरक्षा के लिए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को...

जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं बाढ़ सुरक्षा हेतु दीर्घकालिक निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कहा कि गंगोत्री धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्नान घाटों,यात्रा मार्ग,आवागमन व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन,स्वच्छता,पेयजल आपूर्ति,स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य गंगोत्री धाम पहुंचे। जहां उन्होंने गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण,मानक के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि धाम क्षेत्र में नदी के कटाव और बाढ़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।