मुख्य मार्गों पर रात 9 बजे के बाद बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
जिले में मानसून के आगमन के साथ ही जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड अपनाया है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने रात 09 बजे से सुबह 05 बजे तक सभी वाहनों का आवागमन...

जिले में मानसून की दस्तक देते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भारी वर्षा के कारण भूस्खलन-पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने सहित दुर्घटना घटित होने की आशंका को देखते हुए रात 09 बजे से प्रात: 05 बजे तक एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवा सैन्य बलों के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक उत्तरकशी को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि जिले में मानसून अवधि सक्रिय हेाने एवं भौगौलिक परिस्थतियों एवं भारी वर्षा के कारण भूस्खलन-पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना बनी रहती है।
साथ ही मार्ग पर दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मुख्य मोटर मार्गों पर स्थित पुलिस बैरियर से रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक एम्बुलेंस, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य / अर्द्धसैन्य बलों के वाहनों को छोड़कर अन्य समस्त वाहनों का परिवहन / आवागमन प्रतिबन्धित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।