Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsRadagad Gram Panchayat Elects Uncontested Leaders Upholds Tradition of Unity

शोभा देवी को दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया

राडागाड ग्राम पंचायत ने दूसरी बार निर्विरोध चुनाव कराते हुए शोभा देवी नेगी को प्रधान और राजेश्वरी देवी बर्त्वाल को उपप्रधान चुना है। तीन गांवों के बीच भाईचारे और एकता की परंपरा को बनाए रखने के लिए यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीTue, 24 June 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
शोभा देवी को दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुना गया

पारस्परिक एकता और भाईचारा की परंपरा कायम रखते राडागाड ग्राम पंचायत ने दूसरी बार प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों की इस ग्राम पंचायत में ग्वाड़ गांव की शोभा देवी नेगी को प्रधान और टोला गांव की राजेश्वरी देवी बर्त्वाल को उपप्रधान चुन लिया है। इसी प्रकार सात वार्ड सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है। विकासखंड की डागर पट्टी की राडागाड ग्राम पंचायत के लोगों ने वर्ष 2013 में सड़क पहुंचाने के लिए आंदोलन किया था। टोला ग्वाड़ राडागाड विकास मंच के बैनर तले हुए इस आंदोलन की सफलता के बाद राडागाड, ग्वाड़ और टोला के महिला-पुरुषों ने बैठक आयोजित कर मंजू देवी बर्त्वाल को निर्विरोध प्रधान चुना था।

ग्रामीणों ने निर्णय लिया था कि भविष्य में इस परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। प्रत्येक पंचवर्षीय योजना में प्रधान के निर्विरोध चुनाव के लिए तीनों गांवों में से एक-एक गांव का क्रम आएगा। वहीं क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए भी तीनों गांवों की आपसी सहमति पर एक ही प्रत्याशी को ही वोट डाले जाएंगे। पहली बार राडागाड गांव की मंजू देवी प्रधान बनीं। इस बार ग्रामीणों ने ग्वाड़ गांव की शोभा देवी नेगी को निर्विरोध प्रधान चुना और टोला गांव की राजेश्वरी देवी को उपप्रधान चुना। प्रताप सिंह बर्त्वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि ये तीनों गांव अत्यंत पिछड़े हुए हैं, विकास हमारी प्राथमिकता है। पंचायत चुनाव गांव के भाईचारे व आपसी एकता में दरार पैदा करते हैं। यह परंपरा हमेशा कायम रहेगी। चुनाव में बेवजह खर्चा होता है। गरीब व योग्य उम्मीदवार ऐसे चुनाव लड़ने के बारे में दस बार सोचता है। निर्विरोध चुनी गई प्रधान शोभा देवी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान मिलन किशोर, राजेश्वरी देवी, रूपा देवी, उमेद सिंह, कृपाल सिंह बर्त्वाल, सौकार सिंह, प्रेम सिंह, सुरजन सिंह, अनुसूया प्रसाद गोदियाल, सुरेश सिंह, अनिल सिंह पुंडीर, गुड्डी देवी, रोशनी देवी, जबर सिंह, भगवान सिंह, कर्ण सिंह बर्त्वाल, दलवीर सिंह, पुष्पा देवी, कमल सिंह, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे। टोला ग्वाड़ राडागाड विकास मंच अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि अन्य पंचायतों को भी इस निर्णय से प्रेरणा लेनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें