Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsPolice Successfully Rescues Missing Woman and 4-Year-Old Son in Dehradun

पुलिस ने महिला को सकुशल किया बरामद

पुलिस ने चंबा के कुमाल्डा चौकी के तहत चार साल के बेटे के साथ गुम हुई महिला को बरामद किया। महिला ने बताया कि वह अपने पति द्वारा परेशान होने के कारण सहेली के पास चली गई थी। पुलिस ने महिला को उसके परिवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSat, 28 June 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने महिला को सकुशल किया बरामद

थाना चंबा की कुमाल्डा चौकी के तहत एक चार साल के बच्चे के साथ गुम हुई महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार भी जताया है। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार बीती 26 जून की शाम को पट्टी सकलाना के ग्राम भरवाकाटल निवासी मनीष पुत्र बलबीर मिस्त्री ने चौकी कुमाल्डा में सूचना दी कि उनकी पत्नी अनीता देवी 4 साल के बेटे को साथ लेकर बीती 24 जून को बिना बताये कहीं चली गई है। कुछ लोगों ने महिला को गाड़ी देहरादून के लिए जाते हुए देखा है। जिस पर चौकी पुलिस ने टीम बनाकर महिला की तलाश शुरू की।

गहन तलाश के बाद पुलिस ने महिला को बच्चे के साथ देहरादून के सहस्रधार रोड ग्राम कृषाली से बरामद किया है। जिसके बाद महिला को उसके पति व परिजनों के सुपुर्द किया। महिला ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि उसकी शादी को 5-6 महीने हुये हैं। उसका पति मनीष काफी शराब पीकर उसे परेशान करता है। जिससे परेशान होकर व बच्चे को लेकर अपनी सहेली के पास देहरादून चली गई थी। परिजनों ने महिला को खोजने पर पुलिस का आभार जताया। महिला को खोजने में एएसआई धीरेंद्र नेगी व कांस्टेबल सुखमीत कौर की भूमिका अहम रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें