Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsWife of Martyr Accuses Fraud in Land Sale Dispute in Sitarganj

एक प्लॉट को दो महिलाओं को बेचने का आरोप

सितारगंज में एक शहीद की पत्नी निर्मला देवी ने दो लोगों पर एक प्लॉट धोखाधड़ी से बेचने का आरोप लगाया है। उनके पति 1994 में आतंकवादियों के खिलाफ शहीद हुए थे। निर्मला ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 28 June 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
एक प्लॉट को दो महिलाओं को बेचने का आरोप

सितारगंज, संवाददाता। एक प्लॉट दो लोगों को बेचने का आरोप लगाते हुए शहीद की पत्नी ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम सुई डुगरी, लोहाघाट जिला चम्पावत निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. पूर्णानन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भारतीय सेना में सेवारत थे, जो अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई ऑपरेशन रक्षक में वर्ष 1994 में शहीद हो गए थे। उन्होंने तहसील सितारगंज में 1800 वर्ग फीट का एक आवासीय भूखंड खरीदा, जो मो. सुहैल पुत्र शफीक अहमद निवासी वार्ड तीन ने दिलवाया था।

19 दिसम्बर 2014 को दाखिल खारिज हुआ। उन्होंने प्लॉट सुनीता देवी पत्नी वासुदेव राणा निवासी ग्राम मगरसड़ा को वर्ष 2016 में बेच दिया। दाखिल खारिज भी सुनीता देवी के नाम से हो गया था। सात वर्ष पश्चात 25 दिसम्बर 2022 को सुनीता देवी अपने उस प्लॉट पर गई। वहां नाजबीन पत्नी फईम खान निवासी वार्ड तीन के मकान का निर्माण हो रहा था। नाजबीन ने खुद को भू-स्वामी बताया। नाजबीन ने बताया कि उसने यह प्लॉट सिमरजीत कौर पत्नी नरेन्द्र सिंह से खरीदा है। आरोप लगाया कि प्लॉट को मो.सोहेल ने सिमरजीत कौर को भी बेचा होगा। उन्होंने सोहेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। निर्मला देवी के अनुसार, सुनीता देवी ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया है। इससे उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें