काशीपुर से भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेंद्र गिरफ्तार
सितारगंज में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने के आरोप में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार को पुलिस ने काशीपुर से गिरफ्तार किया। सतेन्द्र ने एक वीडियो सोशल...

सितारगंज, संवाददाता। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने के आरोप में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार को पुलिस ने काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम उसे अदालत में पेश किया गया। विकास सागर पुत्र खुशीराम निवासी इन्द्रा कॉलोनी रुद्रपुर ने सितारगंज कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 31 मई को प्रशासन ने पहाड़गंज, रुद्रपुर में अवैध निर्माण को रोककर उस स्थल को सील किया था। छह जून को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार निवासी सितारगंज ने एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड की थी।
इसमें सतेन्द्र ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और रुद्रपुर विधायक अरोरा को धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।