Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice File Case Against Driver for Collision with Motorcycle in Nankamatta
वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा
नानकमत्ता में एक चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 20 जून को आदित्य सिंह राणा बाइक से खटीमा जा रहा था, तभी प्रतापपुर चौकी के पास उसे टक्कर मार दी गई। आदित्य गंभीर रूप से घायल...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 28 June 2025 05:21 PM

नानकमत्ता। बाइक को टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विमलावती पत्नी सुरजीत सिंह निवासी ग्राम बिचुवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आदित्य सिंह राणा 20 जून को बाइक से अपनी ससुराल खटीमा जा रहा था। प्रतापपुर चौकी के पास चार पहिया वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।