Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolice Arrests Accused of Rape in Sitarganj Case Involving Minor

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज। पुलिस ने अल्मोड़ा जनपद के किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी विशाल कौशल उर्फ साहिल निवासी वार्ड दो को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी अपने रिश्तेदा

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 24 June 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सितारगंज। पुलिस ने अल्मोड़ा जनपद के किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी विशाल कौशल उर्फ साहिल निवासी वार्ड संख्या-दो को गिरफ्तार कर लिया है। बीते चार जून को पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी बीते दिनों रिश्तेदार के यहां सितारगंज आयी हुई थी। आरोपी विशाल का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह किशोरी को अपने घर ले गया। वहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने चार जून को ही पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को एसआई बबिता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी विशाल कौशल को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें