मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाईं उपलब्धियां
राजनगर ग्राम सभा में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और राज्य सरकार के कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता भाजपा...

शक्तिफार्म। केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर राजनगर ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में वक्ताओंन ने मोदी सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का सराहना की और राज्य सरकार व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोहली रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार, कार्यक्रम संयोजक जगदीश डालमिया, जिला उपाध्यक्ष शिखा हालदार, अशोक माली, अजय चौधरी, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, विश्वजीत सरकार, रिपु सूदन मंडल, अमल मंडल, रविंद्र विश्वास, संजीव दुबे, मनोज, विक्रम भंडारी, संजीव दुबे, शर्मिला दास, पार्वती राय, प्रियंका मंडल, मनजीत बाला मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।