Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsMissing Youth Found Safe in Joshimath Family Relieved

दो सप्ताह से लापता युवक जोशीमठ में मिला 

गूलरभोज के 25 वर्षीय युवक संजू सिंह, जो दो सप्ताह पहले लापता हो गया था, जोशीमठ से सकुशल बरामद हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कागजी कार्रवाई के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 31 May 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
दो सप्ताह से लापता युवक जोशीमठ में मिला 

गूलरभोज। दो सप्ताह पूर्व अचानक घर से लापता हुआ युवक जोशीमठ से सकुशल बरामद हो गया है। बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से कमजोर है। कोपा सिग्नल गूलरभोज निवासी 25 वर्षीय संजू सिंह पुत्र मंगरू सिंह 14 मई को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को परिजनों ने सोशल मीडिया में वीडियो देखी। इसमें संजू जोशीमठ थाने में दिखाई दे रहा है। इसकी तत्काल सूचना गूलरभोज पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने जोशीमठ पुलिस से संपर्क किया। साथ ही गुरुवार को ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी, युवक के भाई कुंवर सिंह और पूर्व दर्जा मंत्री प्रेम सिंह जोशीमठ के लिए रवाना हो गए।

वहां जाकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम संजू को सकुशल घर ले आए। संजू के घर पंहुचने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें