Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsKishanpur Forest Department Seizes Illegal Turtle Meat Amidst Evading Suspect

प्रतिबंधित कछुए का मांस बरामद, आरोपी फरार

किशनपुर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात एक पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की और प्रतिबंधित कछुए का मांस बरामद किया। आरोपी, जो कछुए का मांस काट रहा था, विभाग की टीम को देखकर फरार हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 28 June 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित कछुए का मांस बरामद, आरोपी फरार

शक्तिफार्म, संवाददाता। किशनपुर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर प्रतिबंधित कछुए का मांस बरामद किया है। आरोपी विभाग की टीम को देखकर फरार हो गया। किशनपुर रेंजर घनश्याम चनियाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चन्दन सिंह तत्राडी पुत्र जसपाल सिंह तत्राडी निवासी ग्राम गोविन्दनगर, पाड़ागांव शक्तिफार्म के पोल्ट्री फार्म में एक संदिग्ध व्यक्ति कछुए का मांस काटकर बेच रहा है। विभाग की टीम ने पोल्ट्री फार्म में छापेमारी की। वहां राहुल सरदार पुत्र अमल सरदार निवासी ग्राम गोविन्द नगर धारदार हथियार से कुछ काटते दिखा। टीम को देखकर वह भाग गया।

मौके प्लास्टिक के तसले में कुछए के मांस के टुकड़े, मांस काटने का धारदार हथियार और बाइक मिली। रेंजर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक को सीज कर दिया है। कछुए के मांस के टुकड़ों को डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है। टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी गणेश सिंह धर्मशक्तू, वन दरेागा नवीन सिंह मेहरा, विजय कुमार राम, दीपू सिंह, कैलाश सिंह, किशन दत्त तिवारी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें