Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsFarmers Welcome New Sugar Mill Executive Director AP Bajpai in Kichha
चीनी मिल के नए ईडी का किसानों ने किया स्वागत
किच्छा में किसानों ने नए चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी का स्वागत किया। कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय की अगुवाई में किसानों ने उन्हें बधाई दी। पूर्व निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 21 June 2025 06:35 PM

किच्छा। चीनी मिल के नए अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी का किसानों ने स्वागत किया। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय की अगुवाई में किसानों ने उनको बधाई दी। उन्होंने पूर्व अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की विदाई पर उन्हे शुभकामनाएं दीं। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मर्तोलिया ने चार साल विषम परिस्थितियों में चीनी मिल का सफल संचालन किया। स्वागत करने वालों में देवेंद्र सिंह विर्क, संतोख सिंह, सईदुल रहमान, महिपाल सिंह बोरा, विनोद जोशी, प्रबुद्ध जोशी, रमेश चंद जोशी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।