Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDeadly Attack on UP Youth in Nanakmatta Over Old Rivalry

पुरानी रंजिश में मजदूर पर किया जानलेवा हमला

नानकमत्ता में यूपी के युवक भोलेराम पर उसके साथी कमलेश ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया। भोलेराम को गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 28 June 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश में मजदूर पर किया जानलेवा हमला

नानकमत्ता, संवाददाता। मजदूरी के लिए नानकमत्ता आए यूपी के युवक पर पुरानी रंजिश में उसके ही साथी ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नत्थूलाल निवासी ग्राम साहबगंज क्योलड़िया जिला बरेली ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र भोलेराम धान की पौध लगाने की मजदूरी करने सरौंजा नानकमत्ता गया था। 24 जून को फोन आया कि भोलेराम को काफी चोट आई है। उसे उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया भोलेराम और कमलेश पुत्र हजारी लाल निवासी ग्राम साहबगंज जिला बरेली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते कमलेश ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया है, जो कोमा में है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें