Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsKedarnath Travelers Face Difficulties Due to Heavy Rain and Landslides

केदारनाथ हाईवे मुनकटिया में चार घंटे बाधित रहा

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को बारिश के कारण मुनकटिया में समस्याओं का सामना करना पड़ा। रातभर बारिश से मार्ग चार घंटे बाधित रहा। सुबह 9 बजे मार्ग खुलने के बाद शटल सेवा फिर से शुरू हुई। यात्रियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागWed, 25 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
केदारनाथ हाईवे मुनकटिया में चार घंटे बाधित रहा

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को बारिश में मुनकटिया में लगातार दिक्कतें हो रही हैं। रातभर हुई बारिश से पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से मार्ग चार घंटे बाधित रहा, जिससे शटल सेवा का संचालन नहीं हो सका। सुबह 9 बजे मार्ग खुलने के बाद शटल फिर से शुरू हुई। हालांकि मनुकटिया में वैकल्पिक मार्ग से यात्री 6 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर गौरीकुंड तक पहुंचे। केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास सभी की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मार्ग बंद होने की स्थिति में यात्रियों को वैकल्पिक पैदल मार्ग से गौरीकुंड भेजा जा रहा है।

बुधवार को भी यात्रियों को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक मुश्किलें उठानी पड़ीं। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से गौरीकुंड भेजा जबकि सुबह 9 बजे जेसीबी से मार्ग पर गिरा मलबा हटाते हुए आवाजाही शुरू कराई गई। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि लगातार बारिश से मुनकटिया में मलबा पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है, किंतु यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सुबह 9 बजे मार्ग पर शटल सेवा शुरू हो गई थी। उधर, पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करें। अब बरसाती सीजन शुरू हो गया है ऐसे में बारिश यात्रा मार्ग में दिक्कतें कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें