Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsKedarnath Temple Sees Over 1 2 Million Pilgrims in 50 Days Despite Rain

बारिश के चलते केदारनाथ में घटी दर्शनार्थियों की संख्या

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 50 दिनों में 12,18,950 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। हालांकि, बारिश के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। पहले 25 हजार यात्री प्रतिदिन आते...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागMon, 23 June 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के चलते केदारनाथ में घटी दर्शनार्थियों की संख्या

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचते हैं। यही कारण है कि करीब 50 दिनों में केदारनाथ धाम में 1218950 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। हालांकि अब, मौसम के चलते यात्री संख्या में कुछ गिरावट आई है। पूर्व में प्रतिदिन 25 हजार तीर्थयात्री दर्शन कर रहे थे जबकि वर्तमान में यह संख्या घटकीर 17 हजार के करीब पहुंच गई है। बीते कई सालों से केदारनाथ की यात्रा बरसात में भी थमती नजर नहीं आती है। जिससे पुलिस और प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा का विशेष खयाल रखना होता है। पहाड़ी मार्ग होने के कारण यहां पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है।

लगातार हो रही बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने के चलते बीते तीन दिनों में केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। 18 जून को 24872 यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि 19 जून को यह संख्या 22415 थी। 20 जून को 19315 और 21 जून को 16232 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इसी तरह 22 जून को केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संध्या 17717 थी। हालांकि पूरे छह माह की यात्रा को देखें तो शुरुआती 50 दिनों में केदारनाथ में रिकार्ड 1218950 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। बरसात में भी लगातार यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। भक्तों की आस्था में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आ रही है। जिससे बारिश में भी यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें