केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास चार घंटे रहा बाधित
केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया में लगातार बारिश के कारण हाईवे बाधित हो रहा है। मलबा गिरने से सुबह 5 से 9 बजे तक शटल सेवा बंद रही। पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित निकाला। बारिश और मलबा...

केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया में लगातार हो रही बारिश से हाईवे बाधित होने का क्रम लगातार जारी है। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यहां सुबह के समय हाईवे बंद हो रहा है। शुक्रवार को भी सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यहां शटल सेवा का संचालन नहीं हो पाया। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को अपनी निगरानी में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कराई। जनपद में हो रही लगातार बारिश के चलते सोनप्रयाग शटल पुल के समीप व मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन में लगातार मलबा पत्थर गिरने का क्रम जारी है। जिससे यहां सुबह के समय अधिकांश बार हाईवे बंद हो रहा है।
शुक्रवार को सुबह 5 बजे हाईवे बंद था जबकि एनएच की कार्यदायी संस्था ने मलबा हटाने का काम शुरू किया किंतु लगातार मलबा गिरने और बारिश से काम में व्यवधान पैदा हुआ। कुछ देर बारिश रुकी तो हाईवे के दोनों छोरों से जेसीबी द्वारा मलबा हटाना शुरू किया गया। जिससे सुबह 9 बजे शटल सेवा शुरू हो सकी। हालांकि पहाड़ी से पत्थर मलबा गिरने का लगातार भय बना है। शटल सेवा चालक भी जोखिमों के बीच आवाजाही कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने का आग्रह करती रही। हालांकि पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से यात्रियों की आवाजाही कराई। जबकि गौरीकुंड से आने वाले यात्रियों को भी इसी पहाड़ी के मार्ग से सुरक्षित वापस लाया गया। पुलिस ने यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा शुरू करें। खराब मौसम में यात्रा करने से बचें। ताकि उन्हें किसी तहर की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।