Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsSaloni Gautam First Scheduled Caste Woman IAS from Haridwar District Honored

कड़ी मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति होती है: सलोनी

रुड़की, संवाददाता। आईएएस बनी शेरपुर निवासी सलोनी गौतम का डॉ बीआर आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 22 June 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
कड़ी मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति होती है: सलोनी

आईएएस बनी शेरपुर निवासी सलोनी गौतम का डॉ बीआर आंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सलोनी ने भी बच्चों को टिप्स दिए। प्रीत विहार कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सलोनी का सम्मान किया। समिति अध्यक्ष बाबूराम टपरानिया ने कहा सलोनी वार्ड नंबर एक की शेरपुर निवासी हैं। उन्होंने दो बार सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण किया। वह वर्तमान में रेलवे में अधिकारी हैं। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया 127वीं रैंक लाकर समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले से पहली अनुसूचित जाति की महिला आईएएस बनी हैं।

सलोनी ने समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर मन में कोई लक्ष्य ठान लिया जाए तो उसे कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें