सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच घायल
भरतपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पिपली गांव के एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर...

भरतपुर गांव के पास शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार को पिपली गांव निवासी एक व्यक्ति पत्नी और बहन के साथ बाइक पर सवार होकर भरतपुर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रजत कुमार उसकी पत्नी निर्मला देवी और बहन शांति कुमारी और अन्य दो युवक घायल हो गए। इस दौरान टक्कर मारकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां रजत तथा उसकी पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।