आदेश और मनमोहन बने मंडल महामंत्री
भाजपा डोईवाला मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पंकज शर्मा ने 45 सदस्यीय टीम का गठन किया जिसमें आदेश पंवार और मनमोहन नौटियाल को मंडल महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य...

भाजपा डोईवाला मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है, जिसमें आदेश पंवार और मनमोहन नौटियाल मंडल महामंत्री बनाए गए हैं। रविवार को भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने जिला प्रभारी विनय गोयल एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की सहमति पर 45 सदस्यीय टीम का गठन किया। उन्होंने आदेश पंवार और मनमोहन नौटियाल को मंडल महामंत्री नियुक्त किया। सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, अंकित काला, संतोषी बहुगुणा को उपाध्यक्ष, राजेश कन्नौजिया, शैलेंद्र कौर, राममूर्ति ताई, गौरव जोशी को मंत्री, राजन गोयल को कोषाध्यक्ष, कृष्णा तड़ियाल को कार्यालय मंत्री, मनीष यादव को आईटी संयोजक, ललित जायसवाल को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया।
इसके अलावा 30 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।