Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsTeacher Arrested for Rape of Ninth Grade Student in Gangolihat

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

गंगोलीहाट के एक गांव में नौंवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित शिक्षक केशर लाल पर 18 जून को छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 19 June 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

गंगोलीहाट, संवाददाता। तहसील के एक गांव में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप विद्यालय के ही शिक्षक पर लगा है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गंगोलीहाट क्षेत्र की एक महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने सहायक अध्यापक केशर लाल पर आरोप लगाया कि बीते रोज 18जून को जब उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी तो शिक्षक मौका देखकर कमरे में घुस आया और जबरन छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ा। जब नाबालिग से पूछताछ कि तो उसने बताया कि शिक्षक लंबे समय से उसका शारीरिक यौन उत्पीड़न कर रहा है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 65(1), 75 व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक, कांस्टेबल चालक आन सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें