Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsMonsoon Disrupts Traffic in Munsiyari Landslides Block Roads
मुनस्यारी में बंद सड़कों ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें
मुनस्यारी में मानसून के साथ ही कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गई हैं। थल-मुनस्यारी मार्ग, तेजम होकरा और शामा-तेजम मार्ग में आवाजाही ठप रही। बनिक के समीप पत्थर गिरने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 23 June 2025 01:22 PM
मुनस्यारी। हिमनगरी में मानसून काल की शुरूआत के साथ बंद सड़कें ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनने लगी हैं। सोमवार को थल-मुनस्यारी मार्ग सहित तेजम होकरा, शामा-तेजम आदि मार्ग में भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप रही। थल-मुनस्यारी मार्ग में बनिक के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान रहे। मुनस्यारी-हरकोट मार्ग में भी करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। यहां हरकोट पुल के समीप पहाड़ी से मलबा गिरा आया, जिसे बाद में प्रशासन से हटवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।