गंगोलीहाट इंटर कांलेज में योग दिवस धूमधाम से मनाया
गंगोलीहाट में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय और विवेकानंद इंटर कॉलेज में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह,...

गंगोलीहाट। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज,शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय,विवेकानंद इंटर कालेज में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इंटर कालेज में योग दिवस का आयोजन आयुष विभाग ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रहे। इस अवसर पर आयुष विभाग के कर्मचारी नगर के गणमान्य लोग विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित रहे। वही शहीद पवन सिंह सुगडा राजकीय महाविद्यालय में योग दिवस कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. मधुकेश गुप्ता किया। यहा यूथ रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवियों एवं अन्य सभी छात्र-छात्राओं ने योगासन किए। यहा रेड क्रॉस प्रभारी डॉ ममता मौजूद रहे।
वही विवेकानंद इंटर कॉलेज में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महिपाल मेहरा ने छात्रों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने योग भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।